संभल, मई 12 -- थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर रसेटा निवासी सत्यपाल की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। बता दें कि करीब 38 वर्षीय सत्यपाल बीते सात मई से लापता था। रविवार सुबह उनका शव तालाब में उतराता मिला था, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर की गई थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह भी पढ़ें- डैम से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस दम घुटने को मौत का कारण बताया गया है। वहीं, मामले में मृतक के परिजनों की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बत...