संभल, अप्रैल 28 -- नगर में सोमवार को जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी से पूरे लोहा बाजार में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की चार टीमों ने इस्लामनगर रोड स्थित एक लोहा कारोबारी की दुकान और गांव ईसमपुर के पास स्थित गोदाम पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के अन्य लोहा व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जीएसटी टीम अचानक कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची और बिना पूर्व सूचना के जांच शुरू कर दी। टीम ने दुकान और गोदाम दोनों स्थानों पर मौजूद स्टॉक, खरीद-बिक्री के बिल, ई-वे बिल, जीएसटी रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.