संभल, अप्रैल 1 -- जिले में किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन असली द्वारा बुधवार को बहजोई के बड़ा मैदान में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस महापंचायत को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत किसानों के हक और न्याय की लड़ाई का महत्वपूर्ण मंच बनेगी। महापंचायत में मुख्य रूप से खनन से जुड़े विवादों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन के अनुसार, उनके कुछ पदाधिकारियों को खनन मामले में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के झूठे आरोपों में जेल भेज दिया गया है। महापंचा...