बहजोई में आंधी से 30 विद्युत पोल और आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
संभल, मई 14 -- बुधवार सुबह करीब दस बजे आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बहजोई उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के चलते 30 विद्युत पोल और आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और पेयजल संकट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह अचानक बिगड़े मौसम के बाद आई तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां हाईटेंशन लाइनों पर गिर गईं, जिससे 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट आ गया। नगर के पजाया क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में इंसुलेटर टूटने और तार क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आईं। यह भी पढ़ें- बहजोई में आंधी से 30 विद्युत पोल और आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कई गांवों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.