संभल, मई 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में शुक्रवार शाम एक महिला का शव किसी के खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सीओ बहजोई समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शुक्रवार को गांव सुल्तानपुर खुर्द में शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत में नीम के पेड़ पर 35 वर्षीय महिला हरवेश पत्नी राकेश का शव लटका देखा। शव दिखाई देते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ बहजोई दीपक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

जांच प्रक्रिया पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ ...