संभल, अप्रैल 2 -- जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बहजोई में बिजली विभाग के एसडीओ पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ताओं से धन वसूली की शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। जनता दरबार में महिला की समस्या का समाधान न होने पर डीएम ने एसडीओ को जमकर फटकार लगाई और सुधार न करने पर निलंबन तक की चेतावनी दे डाली। बता दें कि एसडीओ के खिलाफ उपभोक्ताओं से पैसे लेने और काम में लापरवाही की शिकायतें पहले भी जिलाधिकारी तक पहुंच चुकी थीं। करीब एक सप्ताह पूर्व एक महिला ने जनता दरबार में अपनी समस्या रखते हुए एसडीओ पर काम न करने का आरोप लगाया था, जिस पर डीएम ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद महिला की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। बुधवार को वही महिला दोबारा जनता दरबार में पहुंची तो जिलाधिकारी सख्त हो गए। उन्होंने मौके पर ही एक्सईएन और एसडीओ को तलब किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.