शाहजहांपुर, मार्च 12 -- जलालाबाद नगर के मोहल्ला नौसरा जमदग्निनगर निवासी समर गिहार (16) पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू बुधवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ रघुनाथपुर टॉपर क्षेत्र स्थित वहगुल नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम किशोर को जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुुंची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.