बहगुल नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला
बरेली, मई 28 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव उनासी में बहगुल नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन नदी में उतराता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव उनासी निवासी अजय पुत्र श्याम सिंह (30) बुधवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां निवासी साथी रामभजन के साथ बहगुल नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अजय अचानक गहरे पानी में पहुंच कर डूब गया। साथी रामभजन ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सका।बुधवार शाम तक गोताखोरों की मदद से परिजन अजय को नदी में तलाश करते रहे। एसडीआरएफ ने भी उसे नदी में तलाश किया। यह भी पढ़ें- गर्मी से निजात पाने को नहाते समय बहगुल नदी में डूबा युवक गुरुवार सुबह एसडीआरएफ मोटरबोट के साथ उसकी तलाश में जुट गई। घटनास्थल से दूर अजय का शव नदी में उतराता मिला। एसडीआरएफ की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.