नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी में हलचल काफी तेज है। जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शनों और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक बेहद अहम सलाह जारी की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए छात्रों को साफ ताकीद की है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी गैर-कानूनी मजमे या प्रदर्शन का हिस्सा बनने से बचें। डीयू का कहना है कि ऐसे प्रदर्शनों से न सिर्फ छात्रों की अपनी सुरक्षा को खतरा हो सकता है, बल्कि उनके करियर और पढ़ाई-लिखाई पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ सकता है।डीयू की आधिकारिक चेतावनी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा ...