कुशीनगर, सितम्बर 1 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद आई जलप्रलय में बहकर कुशीनगर पहुंचे 13 में से छह शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया। 72 घंटे तक शवों की शिनाख्त का इंतजार किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। चार शवों का पोस्टमार्टम कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में कराया गया, जबकि दो शवों का पोस्टमार्टम गोरखपुर में कराया गया। मंगलवार की सुबह सभी छह शवों को ताबूत में रखकर शव वाहन से नेपाल बॉर्डर पर भेजा गया। यह भी पढ़ें- बाढ़ पैकेज ः एम्स ने नेपाल से बहकर आए शवों का शुरू किया पोस्टमार्टम अज्ञात शवों की शिनाख्त प्रयास कुशीनगर में बरामद अज्ञात शवों को 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया था। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। संबं...