नई दिल्ली, अगस्त 6 -- टोयोटा के पोर्टफोलियो की लैंड क्रूजर 300 सबसे कम बिकने वाली कार है। इसके कम बिकने की एक बड़ी वजह इसका बहुत महंगा होना भी है। दरअसल, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 2.16 करोड़ रुपए से 2.25 करोड़ रुपए तक हैं। ऐसे में जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं उनके लिए कंपनी हर महीने इस पर तगड़ा डिस्काउंट भी देती रहती है। जैसे, इस महीने यानी अगस्त में इसे खरीदने पर ग्राहकों को 13 लाख से भी ज्यादा के बेनिफिट मिलेंगे। कंपनी इस कार पर 7.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ, 7.50 लाख के फाइनेंस सब्सिडी, 50,000 का एक्सचेंज, टी सिक्योर बेनिफिट भी मिलेंगे। इस तरह इस पर कुल 13,37,980 रुपए तक का फायदा मिलेगा। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की डिटेलटोयोटा लैंड क्रूजर 300 के फीचर्स की बात करें तो इसमें मस्कुलर हुड, टोयोटा लोगो के साथ ब्लैक-आउट ग्र...