नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Google की अगली पीढ़ी की Pixel 11 सीरीज के लॉन्च होने में बस तीन दिन और बचे हैं। लॉन्च इवेंट 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे EST (भारतीय समय के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे) शुरू होगा। उम्मीद है कि Google इस इवेंट में चार स्मार्टफोन पेश करेगा - स्टैंडर्ड Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold। हालांकि, मेमोरी की कमी के कारण इस बार इन डिवाइस की कीमत ज्यादा हो सकती है। अगर अफवाहों पर यकीन करें, तो हर मॉडल की कीमत पिछले पिक्सेल 10 मॉडल के मुकाबले $100 ज्यादा हो सकती है। असल में, कुछ दिन पहले Google के डिवाइस और सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट शकील बरकत ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि गूगल ने "जितना हो सका, अपने ग्राहकों को सप्लाई में होने वाले उतार-चढ़ाव से बचाया है," लेकिन "हालात और आर्थिक स्थितियां प...