नई दिल्ली, जुलाई 8 -- चावल हर घर में बनते हैं और इन्हें बनाना भी सिंपल होता है। लेकिन जब बात हो खिले-खिले और परफेक्ट राइस बनाने की, तो वो परफेक्ट टेक्सचर हर किसी से नहीं आ पाता। कभी या तो चावल बहुत चिपचिपे बन जाते हैं या जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं। दरअसल खिले-खिले परफेक्ट राइस बनाना कोई बहुत मुश्किल नहीं है, बस कुछ छोटी-छोटी टिप्स ध्यान में रखनी जरूरी हैं। सिलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने कर्ली टेल्स के शो में कुछ ऐसी ही टिप्स साझा की हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर रेस्टोरेंट जैसी खिले-खिले चावल घर पर बनाना आपके लिए आसान हो जाएगा। बहुत ही छोटी-छोटी बातें हैं, जिन्हें चावल बनाने हुए आप फॉलो कर सकते हैं।हमेशा भिगोकर रखने के बाद ही बनाने चाहिए चावल शेफ विकास बताते हैं कि खिले-खिले चावल बनाने के लिए सबसे जरूरी नियम है, उन्हें कुछ देर के लिए भिगोकर...