नई दिल्ली, जून 9 -- मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा सीबम यानी तेल और गंदगी को स्किन से खींच कर बाहर निकालती है जिससे त्वचा साफ और मैट दिखती है। इस मिट्टी के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को सुखाने और उन्हें दोबारा होने से रोकने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और टैनिंग कम करती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आप फेस पैक बनाकर कर सकते हैं, ये चेहरे के पोर्स को गहराई से साफ करती है, जिससे ब्लैकहेड्स की समस्या कम होती है। गर्मी के मौसम में होने वाले रैशेज, सनबर्न और जलन को शांत करने में यह बेहद असरदार होता है। अगर गर्मियों में आपकी स्किन बेजान हो गई है तो इसे निखारने के लिए यहां बताए फेस पैक का इस्तेमाल करें। ये फेस पैक एक बार लगाने पर ही कमाल कर सकता है। यह भी पढ़ें- लटकती स्किन पर ना...