नई दिल्ली, जुलाई 8 -- गैस पर डेली कुकिंग का काम होता है, इसलिए इसका गंदा होना बहुत आम है। खासतौर से गैस स्टोव और उसका स्टैंड काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। इसके स्टैंड पर तो कई बार चिकनाई और कालेपन की ऐसी गंदी परत जम जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। अगर आपका गैस स्टोव काफी पुराना है, तब तो इसका स्टैंड काफी ज्यादा गंदा हो गया होता है। इन्हें कितना भी रगड़ो वो काली परत तो हटती नहीं है। ऐसे में कई लोग नया गैस स्टोव स्टैंड ले लेते हैं, जो काफी महंगा आता है। तो क्यों ना इसे ही क्लीन कर लिया जाए? आज हम आपके साथ गैस स्टोव के स्टैंड को साफ करने से जुड़ी कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं। इस तरीके से इनकी जिद्दी चिकनाई और सारा कालापन काफी हद तक साफ हो जाएगा।स्टैंड को गर्म कर के हराएं जमी हुई काली परत गैस स्टोव के स्टैंड पर अक्सर मोटी काली कार्बन की प...