शाहजहांपुर, जून 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जरियनपुर के पास रविवार रात बारातियों से भरी बस के खाई में पलटने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकीय टीम की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। बड़ी संख्या में घायलों के एक साथ पहुंचने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए तत्काल इलाज शुरू कर दिया। रविवार रात परौर थाना क्षेत्र के तिहारखेड़ा गांव से बारात जलालाबाद क्षेत्र के दहेना गांव जा रही थी। जरियनपुर गंगा चौराहे से आगे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जरियनपुर भेजा। यह भी पढ़ें- झाझा में मुद्दत से महसूस की जा रही है ट्रॉमा सेंटर की जरूरत,ह...