गुमला, फरवरी 12 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कटकाया के समीप बुधवार की रात्रि हुए सड़क हादसे में मृत अज्ञात महिला की पहचान ठेठईटांगर (सिमडेगा) निवासी 30 वर्षीय खुशबु देवी के रूप में हुई। वहीं इस हादसे में घायल तमड़ा निवासी राज केसरी के पांच वर्षीय पुत्र शिवम केसरी की इलाज के दौरान गुमला सदर अस्पताल में मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार एक बस में करीब 50 लोग सवार होकर ठेठईटांगर से मनीष केसरी के पुत्र के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टांगीनाथ धाम (डुमरी) गए थे। मुंडन कार्यक्रम से लौटने के दौरान कटकाया के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के क्रम में खुशबु देवी की मौत हो गई। गुरूवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.