बस हादसे के 21 घायलों के इलाज के बाद छुट्टी मिली
लखनऊ, फरवरी 24 -- पीजीआई के एपेक्स ट्रामा में भर्ती बस हादसे के 21 घायलों की सेहत में सुधार होने पर मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। जिला प्रशासन ने इन्हें बस मुहैया कराकर बिहार भिजवाया। जबकि अभी ज्यादा चोटिल 10 घायल भर्ती। इनमें चार गंभीर हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि हादसे के बाद 31 घायलों को ट्रामा लाया गया था। अभी 10 घायल भर्ती हैं। अन्य के ठीक होने पर छुट्टी कर दी गई है। वहीं केजीएयमू के ट्रामा में भर्ती घायलों का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.