बस हादसे के बाद जागा प्रशासन, एक बस सीज, चार पर जुर्माना
इटावा औरैया, मार्च 25 -- हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने हाईवे पर स्लीपर बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार रात बकेवर और महेवा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक बस को सीज किया गया और चार बसों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम भरथना काव्या, सीओ भरथना रामदवन मौर्य और थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक के नेतृत्व में चले इस अभियान में बसों के कागजात, परमिट और चालक व्यवस्था की जांच की गई। जिन बसों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। हाईवे पर स्लीपर डग्गामार बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये बसें जगह-जगह से सवारियां उठाती हैं और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज गति से चलती हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार इन बसों में न तो सही परमिट होता है और न ही सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.