बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच, 25 तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज। जार्जटाउन के मेडिकल चौराहे पर 13 मई को निगम बस से हुई दुर्घटना में अनुज कुमार की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर अंकित कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। हादसा लखनऊ क्षेत्र के चारबाग डिपो के वाहन से हुआ था। एसडीएम सदर ने बताया कि घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले लोग जांच में अपना पक्ष रख सकते हैं। दुर्घटना से जुड़े किसी भी प्रकार के लिखित, अभिलेखीय साक्ष्य अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाले व्यक्ति 25 सितंबर तक किसी भी कार्य दिवस में एसडीएम सदर कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध साक्ष्य जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि दुर्घटना के कारणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.