उरई, मई 16 -- उरई। संवाददाता उरई कोंच रोड के हरदोई गूजर गांव के पास शुक्रवार शाम स्टेरिंग फेल होने की वजह से खंदक में पलटने से हुए बस हादसे का शिकार हुई मृत महिला की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई जिस वजह से पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई थी और बस कोंच से उरई की ओर आ रही थी।शुक्रवार शाम को कोंच से उरई की तरफ आ रही प्राइवेट बस सवारियां लेकर हरदोई गूजर के पास पलटने से पहले वहां की सवारियों को बैठाया था। ग्रामीणों ने शाम को जैसे ही बस को पलटते देखा तो आवाज लगाते हुए मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पटना-बक्सर मेमू ट्रेन से महिला का शव बरामद सबसे पहले ग्रामीणों ने राहत कार्य चालू कर बहुत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एंबुलेंस, पुलिस विभाग की टीमें भी पहुंचीं और घायलों को इलाज ...