बस हादसा: फरार चालक रूमान की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
मेरठ, अप्रैल 10 -- दौराला में काली नदी के पास हुए स्कूल बस हादसे के मामले में फरार चालक रूमान की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक वह गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस जांच के लिए संबंधित स्कूल भी पहुंची, जहां खड़ी एक अन्य गाड़ी की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन के कागजात अधूरे पाए जाने पर पुलिस ने उसे जब्त कर थाने भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उधर, घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश बना हुआ है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.