दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना मोटर मजदूर संघ के आह्वान पर 10 मार्च से दुमका बस पड़ाव से परिचालित होने वाली बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में समस्या हो रही है। बस स्टैंड से सुबह से एक भी बस नहीं खुलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री अपने ज्ञातव में जाने के लिए आए थे, उनको पता भी नहीं था कि बस हड़ताल में है। बस स्टैंड की दुकानें भी बंद रही, बंद के समर्थन में बस स्टैंड परिसर की तमाम दुकानें भी बंद रही। बंद समर्थक बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर बैठकर विरोध जताते रहे, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.