मधुबनी, फरवरी 16 -- पंडौल। घर निर्माण के दौरान छत के ऊपर लटके बस को हटाने को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पंडौल थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी सुनैना देवी ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में सुनैना देवी ने बताया कि उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान उनके पड़ोसी दिलीप ठाकुर का बांस उनके निर्माण कार्य में बाधा बन रहा था। बस हटाने के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन आरोपियों द्वारा बस नहीं हटाई गई। घटना के दिन जब बस के ढांचे को हटाने के लिए मजदूर छत पर चढ़े, उसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि दिलीप ठाकुर, प्रदीप ठाकुर सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.