गोंडा, जून 19 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर के बस स्टॉप चौराहे पर शुक्रवार सुबह अचेत अवस्था में मिले एक अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज मोड़ निवासी राजेंद्र कौशल (45) पुत्र शिव प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। नगर चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि बस स्टॉप चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक गुरुवार रात से ही ...