बस स्टॉप की स्टील चादर उठाकर ले गए युवक, जांच में जुटी पुलिस
इटावा औरैया, जून 1 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आईटीआई चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित रोडवेज बस स्टॉप से दो युवक स्टील की चादर उठाकर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहां के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम आई तेज आंधी और तूफान के दौरान बस स्टॉप की स्टील चादर टूटकर नीचे गिर गई थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर दो युवक चादर अपने साथ ले गए। घटना स्थल आईटीआई चौकी से करीब 50 कदम की दूरी पर स्थित है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.