आरा, फरवरी 13 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया चौरास्ता से बिहिया पुलिस ने शुक्रवार को बस स्टैंड से बस में सवार एक शराब तस्कर को 19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पटना के चिरैयाटांड़ निवासी सुमंत कुमार के पुत्र आर्यन कुमार है। थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास और दारोगा राम कुमार ने गुप्त सूचना पर बस की घेराबंदी कर तलाशी के दौरान शराब की खेप बरामद की। इसमें अटैची और बैग में भरकर ले जायी जा रही शराब बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तस्कर के पास से ब्लैंडर प्राइड कंपनी का 375 एमएल मात्रा वाली 28 बोतल और मैट्रन ओके नामक ब्रांड के 180 एमएल मात्रा वाली 48 पीस शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर पकड़े गये तस्कर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...