चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ कस्बे में एसडीएम रामऋषि रमन ने बस स्टैंड से बाजार रोड तक अतिक्रमण हटवाया। यमुना रोड पर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिसें दी जा चुकी है। लेकिन खुद न हटाने पर जेसीबी के जरिए अतिक्रमण हटवाया गया है। इस दौरान सीओ फहद अली, तहसीलदार रामसुधार, नायब तहसीलदार पारुल सिंह, थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह, सहायक अभियंता पीडब्लूडी सर्वेश गुप्ता, एसडीओ विद्युत ललित बाजपेई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.