बांदा, अप्रैल 7 -- पैलानी। पैलानी तहसील के खप्टिहा कला कस्बे में शासन द्वारा स्वीकृत 95 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सीसी मार्ग खप्टिहा कला बस स्टैंड से लेकर पंचायत भवन तथा पाथादाई मंदिर तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। यह मार्ग कहीं चौड़ा तो कहीं संकरा बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है । पंचायत भवन के रास्ते बीच में बनाए जाने वाली पुलिया भी गहराई में होने की वजह से बरसात के दिनों में नदी का पानी पुलिया के ऊपर से गुजरने की वजह से इस पुलिया ध्वस्त हो सकती है। ग्रामीणों ने जांच कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.