गढ़वा, मार्च 10 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। मंगलवार शाम करीब 6 बजे बस स्टैंड क्षेत्र से एक अज्ञात महिला तीन वर्षीय बच्चे को लेकर भागने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के माता-पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में देखा गया कि एक महिला बच्चे को लेकर मुख्य पथ से पश्चिम दिशा की ओर जा रही है। उसके बाद बच्चे के माता-पिता ने महिला का पीछा किया। दंपति को पीछे आते देख चेचरिया के पास अज्ञात महिला बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गई। घटना के संबंध में गरबांध गांव निवासी राजेश कुमार उरांव ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बस स्टैंड स्थित एक दुकान में पंखा बनवा रहे थे। उसी दौरान दोनों बच्चे पास में खेल रहे थे। कुछ देर बाद उनका तीन वर्षीय बेटा आर्यन कुमार दिखाई नहीं दिया। आसपास काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं...