बस स्टैंड व शवदाह गृह का निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
लातेहार, जून 10 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार की शाम नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में पड़े गिट्टी और बालू को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। साथ ही यात्री शेड की रंगाई-पुताई कराने एवं पर्याप्त संख्या में लाइट लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने सेनेटरी सुपरवाइजर को बस स्टैंड की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने बस संचालकों को भी अपनी बसें निर्धारित बस स्टैंड परिसर में ही खड़ी करने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके पूर्व उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शवदाह गृह का भी निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.