हमीरपुर, मई 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के बस स्टैंड में आए दिन लगने वाला जाम और यहां यात्री सुविधाओं के बढ़ते संकट के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक दोपहर बाद निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि डीएम-एसपी के निरीक्षण की भनक लगने की वजह से आज बस स्टैंड में दिन में ही ट्रैफिक के साथ-साथ कोतवाली पुलिस सक्रिय रही, जिसकी वजह से आज दिन में यहां जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बस स्टैंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं, गंदगी आदि पर नाराजगी जताते हुए दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
यात्री सुविधाओं की कमी बस स्टैंड में बसों की संख्या बढ़ने, डग्गामार वाहनों के सारा दिन मंडराने और शाम को स्लीपर बसों की आवाजाही की वजह से यहां आम लोगों का का निकलना मुश्किल रहता है। इसके अलावा बस स्टैंड के अंदर यात्री सुविधाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.