बगहा, फरवरी 3 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता नगर के बस स्टैंड में मंगलवार की सुबह एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक के शव को देखकर अफरा-तफरी मच गयी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को उठाकर जीएमसीएच पहुंची। इस दौरान अफवाह फैल गयी कि युवक की मौत नशा खुरानी गिरोह के द्वारा दिये गए दवा के चलते हो गयी है। हालांकि बाद में जांच के दौरान यह पुष्ठी हुई कि मृतक पूर्वी चंपारण हरसिद्धि थाना के भवानी गांव निवासी इस्लामियां मियां के पुत्र इरशाद थे। अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि इरशाद आलम के शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उनकी मां नसीमा खातून के अनुसार चार दिन पहले इरशाद की डायलिसिस जीएमसीएच में हुई थी। सोमवार को वे डायलिसिस कराने के लिए अपने गांव से सुबह छह बजे निकले थे। उसके बाद पुलिस से जानकारी मिली कि उनका शव बस स्टैंड में मि...