बस स्टैंड में युवक का पर्स छीन भागा बदमाश, साथी धराया
बक्सर, अप्रैल 14 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बस स्टैंड में एक युवक से दो बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें पांच हजार रुपये थे। पर्स लेकर एक तो भाग गया, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों ने दूसरे को पकड़ लिया। पहले उसकी पिटाई हुई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नावानगर थाना के धनबखरा निवासी राहुल तिवारी के मुताबिक बीते सोमवार को वे अपनी मां के साथ गांव जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। वहां नशेड़ी की तरह लग रहे दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और उनका पर्स छीनने लगे। साथ रही मां ने बेटे को पिटता देख शोर मचाना शुरु किया। इसी बीच एक बदमाश पर्स लेकर वहां से निकल भागा। लेकिन दूसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.