किशनगंज, अप्रैल 26 -- किशनगंज. संवाददाता नवजात बच्चों को स्तनपान करने वाली माताओं के लिए किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड में ब्रेस्ट फीडिंग भवन का निर्माण करवाया गया है। जिसका शुभारंभ शनिवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान,सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद प्रवीण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था की सचिव फरजाना बेगम ने बताया कि आज भी सार्वजनिक रूप से स्तनपान कराने में महिलाएं काफी असहज महसूस करती हैं। गांव से शहर में आने वाली महिलाएं स्तनपान कराने में झिझकती हैं। यह कॉर्नर वैसे महिलाओं के लिए सौगात है। वहीं नगर परिषद के मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि ब्रेस्ट फीडिंग भवन के लिये नगर परिषद के द्वारा बस स्टैंड में जगह उपलब्ध करवाया गया है। ब्रेस्...