मधुबनी, दिसम्बर 3 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में बुधवार को बुलडोजर आते ही बवाल मच गया। एक पक्ष जहां दुकान खाली कराने पर अमादा थे वहीं दूसरा पक्ष दुकान हटाने का विरोध कर रहे थे। तनाव बढ़ता देख नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाला। हालांकि घटना को लेकर किसी पक्ष की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है। नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपक पासवान द्वारा दुकान हटाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला शांत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से दीपक पासवान ने राज दरभंगा की जमीन इनके नाम से एग्रीमेंट होने की बात कह कर उसपर दावा कररहे हैं। परिसर में पूर्व से लगाए गए दुकानों ...