मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी । मधुबनी मुख्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित बस स्टैंड जिले का एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए भी बसों का संचालन इसी बस स्टैंड से होता है। सुबह से देर रात तक यहां यात्रियों की भारी भीड़ लगी रहती है। नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग-सभी अपनी यात्रा के लिए इसी बस स्टैंड पर निर्भर हैं। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने इस महत्वपूर्ण बस स्टैंड को समस्याओं का गढ़ बना दिया है। सबसे गंभीर स्थिति शाम ढलते ही उत्पन्न हो जाती है। अंधेरा होते ही पूरा बस स्टैंड और उससे जुड़ा इलाका अंधकार में डूब जाता है। 13 नंबर गुमती से बस स्टैंड तक करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह अंधेरे में रहता है। इस पूरे रास्ते पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.