सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को बस स्टैंड में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीटीओ संजय कुमार बाखला और रोड सेफ्रटी मैनेजर अजीत कुमार ने बताया कि वाहन चलाते समय चालक की आंख पूरी तरह से स्वस्थ्य होनी चाहिए। इसी को लेकर सभी बस चालक का नि:शुल्क नेत्र जांच किया जाएगा। इसके अलावे स्वास्थ्य जांच भी किया जाएगा और आवश्यकतानुसार दवा का भी वितरण होगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही दुर्घटना मुक्त जिले का निर्माण किया जा सकता है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.