जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- शौचालय को नियमित रूप से साफ सफाई कराएं बस स्टैंड, तालाब, विद्यालय एवं स्वास्थ्य केन्द्र का किया गया निरीक्षण जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के द्वारा सोमवार को जहानाबाद बस स्टैंड, मनियावा पंचायत में तालाब, विद्यालय एवं स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले जहानाबाद बस स्टैंड का जायजा लिया और बस स्टैंड में अनाधिकृत रूप से बने वाहन रिपेरिंग दुकानों को हटाने और सभी स्थानों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण में बस स्टैंड के शौचालय की स्थिति खराब मिली। जिसको नियमित रुप से साफ सफाई कराने तथा बस स्टैंड के बाहर लगे अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा काको प्रखंड के मनियावा पंचायत में तालाब का निरीक्षण किया तथा तालाब क...