सीवान, मार्च 24 -- सोशल मीडिया से परिजनों को मिली थी मौत की सूचना सदर अस्पताल से शव पहुंचने के बाद परिजनों में मचा हाहाकार फोटो 30 बस पड़ाव में जुटी लोगों की भीड़ गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्णकांत नाथ तिवारी की सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय स्थित ललित बस स्टैंड में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे किसी निजी कार्य से सिवान गए हुए थे। इसी दौरान शहर के ललित बस स्टैंड परिसर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना वहां मौजूद लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताय...