भदोही, अप्रैल 12 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक रविवार की शाम को ऊंज बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें ऊंज बाजार के पास बस स्टैंड बनवाने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ऊंज में थाना, पोस्ट आफिस व बाजार है। लेकिन बस स्टैंड न होने से क्षेत्रीय जनता को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज व भीटी जाना पड़ता है। रोडवेज की बसें फ्लाईओवर से ही होकर चली जाती हैं। तैयार होकर यात्री सड़क की पटरी पर खड़े रहते हैं। बस वालों को हाथ भी देते हैं लेकिन बस का ठहराव नहीं होता है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज व भीटी जाना पड़ता है। इस मौके पर राकेश कुमार, संजय सिंह, राजीव, रमेशचंद्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...