बांदा, अगस्त 4 -- बांदा। फतेहपुर के ललौली निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र सीताराम केवट मुंबई में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। दुर्गा के मुताबिक उसके पिता जी कानपुर में एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह उन्हें देखने कानपुर जा रहा था। सोमवार रात 11 बजे उसे नींद आ गई तो हॉल में सो गया। इसी बीच किसी ने जेब से चार हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। नींद खुली तो मोबाइल व रुपये गायब थे। उसने रात में ही नगर कोतवाली में तहरीर दी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर को जल्द पकड़ने की मांग की। कहा कि वह चोर को देखने पर पहचान सकता है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...