एटा, मार्च 6 -- होली का त्योहार मनाकर वापस अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार को सफर करना किसी मुसीबत से कम नहीं रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ के मुकाबले बसों की संख्या ना काफी साबित हुई। इससे बस स्टैंड पर आलम यह रहा कि दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों पर भी यात्री बसों के लिए यात्रियों को घंटों भटकना पड़ा। शुक्रवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। आगरा, अलीगढ़, शिकोहाबाद, मैनपुरी, अलीगंज, कासगंज और गंजडुंडवारा जैसे लोकल रूटों पर बसों की भारी कमी दिखी। वहीं बरेली, बदायूं, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और फर्रूखाबाद जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। लंबी दूरी की बसें, बस स्टैंड पर आते ही सवारियों से खचाखच भरती रही। बसों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.