उरई, मार्च 19 -- कदौरा। नगर क्षेत्र के हाईवे पर स्थित बस स्टैंड के पास खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की केबल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के दौरान ट्रांसफार्मर के पास अवैध रूप से कब्जा कर दुकान लगाए दुकानदारों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में पहले स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में कई अवैध कटियां (बिजली कनेक्शन) भी लगी थीं जो हादसे का प्रमुख कारण रही।।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय दुकानदारों सलीम, रेहान, शीबू, अमित, लल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.