झांसी, दिसम्बर 7 -- झांसी। बीते दिवस नालियों पर हुए अतिक्रमण तोड़ने देवलाल चौबे के अखाड़े पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय पार्षद के विरोध का सामना करना पड़ा। रविवार को भी कमोबेश वही नजारा देखने को मिला जब मोटर स्टैंड स्थित नगर निगम की दुकानों का किराया वसूलने पहुंची नगर निगम के कर विभाग की टीम को बस आपरेटर्स के विरोध का सामना करना पड़ा। बस आपरेटर्स का कहना था कि नगर निगम द्वारा किराए में वृद्धि की गई है न कि लाइसेंस शुल्क की दरों में। ऐसे में लाइसेंस शुल्क को किराए में परिवर्तित करके नगर निगम मनमानी ढंग से दुकानदारों से बकाया किराया वसूल रहा है। दरअसल, नगर निगम झांसी ने अब अपने राजस्व के स्रोतों को खंगालना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां हाउस टैक्स के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसा गया है तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की दुकानों के किराए से हो...