झांसी, मई 3 -- झांसी। टहरौली बस स्टैंड पर जाम आम हो गया। शनिवार की देर शाम बस सहित अन्य बड़े वाहनों की वजह से तगड़ा जाम लगा। यही नहीं अतिक्रमण न जाम में और इजाफा कर दिया। जिससे दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। कुछ इक्का-दुक्का वाहन निकले तो इसके बाद स्थिति और विकट हो गई। क्षेत्रवासियों के अनुसार टहरौली बस स्टैंड पर हाथ ठेला, खोखा-खोमचे रखे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई जगह हाथ ठेला सड़कों तक सरक आए हैं। खास बात यह है कि सड़क किनारे ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े रहते हैं। जिससे सड़क सिकुड गई है। इस बीच कोई भी हैवी वाहन यहां आता है तो स्थिति विकट हो जाती है। यह भी पढ़ें- शहर से नहीं हटा अतिक्रमण, प्रशासन की योजना फेल सुबह के वक्त स्कूली वाहन निकलते हैं। इस बीच हर रोज स्थिति विकट होती है। बीती देर शाम यहां तकड़ा जाम लगा। जिसमें काफी लोग ...