सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान | शहर के बस स्टैंड पर अव्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के समय की सही जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्ग और महिलाएं परेशान रहती हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है। बस स्टैंड परिसर में गंदगी फैली रहती है, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि सफाई नियमित नहीं होती। कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। यात्रियों ने प्रशासन से बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने, साफ-सफाई कराने और पेयजल की सुविधा बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...