गिरडीह, दिसम्बर 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर बस स्टैंड परिसर में पसरी गंदगी का मामला एसडीएम के पास पहुंचा है। उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह ने मामले को लेकर सोमवार को उन्हें मांग पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से बस स्टैंड में पसरी गंदगी की ओर एसडीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि दुकानदारों एवं ठेला- खोमचे वालों के द्वारा बस स्टैंड परिसर में गंदगी फैलाई जाती है। गंदगी फैलाने वालों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने से वैसे लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर भी सवाल खड़े किए हैं। कहा है कि बस स्टैंड परिसर में फैली गंदगी स्वच्छ भारत मिशन को भी मुंह चिढ़ा रही है। उप प्रमुख ने बताया कि एक समय था जब बगोदर बस स्टैंड परिसर की सफाई के लिए अलग पहचान थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.