औरंगाबाद, फरवरी 24 -- रफीगंज बस स्टैंड परिसर में लगातार लग रहे जाम को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा एवं स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों और रखे गए सामानों को हटवाया गया। प्रशासन ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने दुकानदारों और आस-पास के लोगों को सख्त निर्देश दिया कि सड़क और बस स्टैंड परिसर में रखा गया सामान तत्काल हटा लें। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को परेशानी होती थी। प्रशासन की इस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.