इटावा औरैया, मार्च 30 -- रोडवेज बस स्टैंड पर 15 जनवरी को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही घटना के दूसरे दिन कर ली गई थी। अब तक कुल तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 2 बजे सूचना पर मेडिकल कॉलेज के ओल्ड कैंपस के पास घेराबंदी कर आशीष निवासी नगला बिहारी थाना करहल मैनपुरी और गौतम निवासी नगला भाली थाना सैफई को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी घटना के बाद से वांछित चल रहे थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। बता दें कि 15 जनवरी की शाम सैफई रोडवेज बस स्टैंड पर पुराने विवाद को लेकर पहले मारपीट हुई, जिसके बाद तमंचे से फायरिंग कर चौबेपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ प्रिया को गोली मारकर घायल कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.